दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती होती है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। कई बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। 22 यार्ड वाली पिच पर ऐसा कोई भी बल्लेबाज नहीं हो जो बुमराह की गेंदबाजी से खौफ नहीं खाता हो। मगर 25 वर्षीय बुमराह से जब रेपिड फायर राउंड में पूछा गया कि दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा में से ज्यादा हॉट कौन है तो वह काफी घबरा गए।
2 of 4
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
एक यू-ट्यूब चैनल पर जब बुमराह से सवाल पूछा गया तो वह काफी घबराए हुए थे। दरअसल, एंकर ने पीली टी-शर्ट पहने बुमराह से दो बालीवुड एक्ट्रेस के बारे में सवाल पूछा। इस दौरान एंकर ने बुमराह से ये भी कहा कि जरा सोच समझकर जवाब दीजिएगा। बता दें कि इन दो एक्ट्रेसेस में एक दीपिका पादुकोण और दूसरा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा। एंकर के इस सवाल के जवाब में बुमराह ने कहा, 'यह सुरक्षित विकल्प नहीं।' बुमराह ने काफी सावधानी बरतते हुए दीपिका का नाम बताकर एंकर को परेशानी में डाल दिया।
3 of 4
alia bhatt
- फोटो : amar ujala mumbai
एंकर यही नहीं रुकी। उन्होंने बुमराह अगला सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कौन ज्यादा मस्तीखोर लगती है आलिया भट्ट या परिणीति चोपड़ा? इस पर बुमराह ने कहा, 'मैंने आलिया की कुछ फिल्में देखी हैं, इसलिए आलिया।' इस पर एंकर ने पूछा कि क्या आप आलिया को चाहते हैं? बुमराह ने जवाब में कहा, 'मैंने उनकी कुछ फिल्में देखी हैं, तो अपना जवाब उसी से संबंधित दिया।'
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बता दें कि हाल ही में बुमराह ने जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह ऐसा करने वाले हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बुमराह ने दो टेस्ट में कुल 13 विकेट झटके और सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए।