आईपीएल का मजा बिना ग्लैमर के अधूरा है। प्रीति जिंटा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक और शाहरुख से लेकर जूही चावला तक समय-समय पर सभी सेलिब्रिटिज ने इस टूर्नामेंट की शान बढ़ाई। इसके अलावा भी मैदान पर कई बार कुछ ऐसे चेहरे कैमरे में कैद हो जाते हैं, जिनसे टीवी पर चिपके फैंस नजर नहीं हटा पाते।
2 of 5
isha chawla
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल आईपीएल सीजन-11 के दौरान कई बार यह नजारा देखने को मिला। जब एक हसीन चेहरे ने अपनी दिलकश अदाओं से स्टेडियम में समा बांधे रखा। कैमरामैन ने तो मानो इन्हें फोकस करने का मन ही बना लिया था।
3 of 5
ईशा चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
मौका था सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच का। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अपनी अदाओं से सभी को घायल करने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि तेलुगु एक्ट्रेस ईशा चावला थी।
4 of 5
ईशा चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में जन्मीं ईशा टॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। मैच के दौरान ईशा कई बार कैमरे की रडार में आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी फेवरेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद को जमकर सपोर्ट किया। ईशा ने प्रेमा कवाली, पूजा रंगाडू और जम्प जिलानी जैसी फिल्मों में काम किया है।
5 of 5
ईशा चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सनराइजर्स के चौकों-छक्कों और विकटों पर जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। वहीं साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश भी सनराजइर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। वेंकटेश ने आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ बैठकर मैच देखा।