फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details

IPL 2026: आईपीएल में अब नहीं चलेगी मनमानी! खिलाड़ियों की रील्स, देर रात मुलाकातें और इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती

Sat, 09 May 2026 05:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2026 05:09 PM IST
सार

बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों, देर रात आउटिंग और होटल में अनधिकृत मेहमानों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। बीसीसीआई को डर है कि इन्फ्लुएंसर्स से बढ़ती नजदीकी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और अन्य जोखिमों में फंसा सकती है।

विज्ञापन
What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इसके पीछे सोशल मीडिया गतिविधियां, होटल में अनधिकृत मेहमानों की एंट्री और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी जैसी कई गंभीर वजहें सामने आई हैं।
विज्ञापन

What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details
अर्शदीप सिंह-युजवेंद्र चहल - फोटो : ANI-Videograb
रील्स और सोशल मीडिया गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी
बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट (एसीयू) ने पाया कि कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बेहद करीब आ रहे थे। कई फ्रेंचाइजियां आईपीएल सीजन के दौरान शॉर्ट-टर्म कंटेंट टीम हायर करती हैं, जो खिलाड़ियों के वीडियो, रील्स और फोटो शूट संभालती हैं।

एक मामले में एक युवा खिलाड़ी ने कंटेंट टीम के नए सदस्यों से अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए वीडियो और तस्वीरें बनवाईं। बाद में उन वीडियोज़ को व्लॉगर ने अपने निजी अकाउंट पर भी इस्तेमाल किया, जिससे मामला बीसीसीआई तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग टीम के ट्रेनिंग एरिया और मैदान के अंदर हुई थी, जहां कैमरा ले जाना प्रतिबंधित माना जाता है। मामला खिलाड़ी के होटल रूम तक भी पहुंच गया, जिससे बोर्ड नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI/ANI
कंटेंट टीमों का आकार घटाने की तैयारी
एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने बताया कि अब कंटेंट टीमों की संख्या सीमित करने पर काम हो रहा है, खासकर उन लोगों की जो सिर्फ आईपीएल सीजन के लिए अस्थायी तौर पर रखे जाते हैं। अधिकारी के अनुसार, 'सीनियर खिलाड़ी नियम जानते हैं, लेकिन पहली बार आईपीएल खेलने वाले युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया लाइक्स और फॉलोअर्स के आकर्षण में नियमों की गंभीरता नहीं समझ पाते।'
विज्ञापन

What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
होटल रूम में मेहमान बुलाने पर सख्ती
बीसीसीआई की चिंता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही। एसीयू ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के होटल रूम में बिना अनुमति मेहमानों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए। एक खिलाड़ी के कमरे में देर रात तक बाहरी लोगों की मौजूदगी पाई गई। एसीयू अधिकारी ने टीम मैनेजर से जवाब मांगा, लेकिन कथित तौर पर जवाब लापरवाह था।

अब कई फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को साफ निर्देश दिए हैं कि, होटल में दोस्तों या परिवार को बुलाने से पहले अनुमति लेनी होगी। रात 10 बजे के बाद मेहमानों से मुलाकात नहीं होगी। मुलाकातें लॉबी या सार्वजनिक जगहों पर ही करनी होंगी। देर रात बाहर घूमने पर भी चिंता जताई गई है। एक अन्य घटना में एक खिलाड़ी देर रात दोस्तों के साथ होटल लौटा और टीम अधिकारियों के कॉल का जवाब भी नहीं दिया। हालांकि खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी मालिकों से करीबी के कारण मामला दबा दिया गया। पूर्व टीम मैनेजरों का कहना है कि कई बार स्टार खिलाड़ी अपनी हैसियत का इस्तेमाल कर नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं।

What led to BCCIs IPL 2026 crackdown Reels in restricted zones, late night outings among reasons Know details
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
'हनी ट्रैप' का भी खतरा
बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने फ्रेंचाइजियों को संभावित हनी ट्रैप और सुरक्षा जोखिमों को लेकर भी अलर्ट किया है। बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रहे, लेकिन साथ ही उनकी निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल भी न हो।

फ्रेंचाइजियों के सामने बड़ी चुनौती
अब आईपीएल टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे बीसीसीआई के नए नियमों को सख्ती से लागू करें, लेकिन खिलाड़ियों की प्राइवेसी भी बनी रहे। इसके लिए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कंटेंट टीमों को नए दिशा-निर्देशों की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed