वेस्टइंडीज ने जीता पहले वन-डे: अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए धनुष्का गुणाथिलाका, जमकर विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज शाई होप (110) के शतक और एविन लुईस (65) के अर्धशतक के बूते श्रीलंका को पहले वन-डे में आठ विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज 1-0 से आगे हो गया। होप और लुईस के बीच शतकीय साझेदारी हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 49 ओवर में 232 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और जेसन मोहम्मद ने 2-2 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसफ, कीरोन पोलार्ड और फैबियन एलन को 1-1 विकेट मिला।
WI win the 1st CG Insurance ODI by 8 wickets!🥳👏🏽#WIvSL #MenInMaroon #cgcoralisle #Roadto2023 pic.twitter.com/6FBva7LBng
— Windies Cricket (@windiescricket) March 10, 2021विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में ही इस लक्ष्य को पा लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज होप ने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। यह उनके वन-डे करियर का 10वां तथा 2019 के बाद से छठा शतक था। लुईस ने 90 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। श्रीलंका के एकमात्र सफल गेंदबाज दुष्मांता चमीरा रहे, जिन्होंने दोनों विकेट झटके।
A run machine in ODIs! 💯
— Windies Cricket (@windiescricket) March 10, 2021
Today's century was the 6th century for @shaidhope since 2️⃣0️⃣1️⃣9️⃣👏🏽 pic.twitter.com/OBikVbWPvQ
इस मैच में अर्धशतक ठोकने वाले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणाथिलाका को अजीबो-गरीब ढंग से आउट दिया गया। अंपायर ने ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड यानी फील्डर्स को बाधा पहुंचाने का दोषी पाया हालांकि अब इस पर जमकर बवाल भी हो रहा है।
#WIvSL
— Rahul ® (@RahulSadhu009) March 10, 2021
Obstruction or not ? 😵 pic.twitter.com/AblpoGG9rY
मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के नियम 37.1 में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के बारे में बताया गया है। गुणाथिलाका (55) के अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52) और एशन बंदारा (50) ने भी अर्धशतक लगाए। सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच 12 मार्च को खेला जाएगा।