{"_id":"0a88f86a-7da8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"west-indies-wins-odi-with-charles-johnson-and-darren-bravo-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ल्स और ब्रावो के शतक से विंडीज जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार्ल्स और ब्रावो के शतक से विंडीज जीता
सेंट जार्ज/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Feb 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
जॉनसन चार्ल्स (130) और डेरेन ब्रावो (नाबाद 100) के शतकों से वेस्ट इंडीज ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 156 रन के बड़े अंतर से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही वेस्ट इंडीज तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। चार्ल्स और ब्रावो के शतकों के दम पर वेस्ट इंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे की टीम इसके जवाब में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
'मैन ऑफ द मैच' चार्ल्स ने 111 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए। ब्रावो ने 71 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के ठोके। पावेल ने 88 गेंदों में सात चौके और दो छक्के उड़ाए। जिम्बाब्वे की टीम अपने चार विकेट 34 रन पर गंवाने के बाद संभल नहीं सकी हालांकि क्रेग इरविन ने 41 और मैल्कम वालर ने 51 रन बनाए लेकिन टीम 181 तक ही पहुंच सकी। स्टॉर स्पिनर सुनील नारायण ने 28 रन पर 3 विकेट झटके जबकि ड्वेन ब्रावो ने 30 रन पर दो विकेट और आंद्रे रसेल ने 24 रन पर दो विकेट लिये।
विज्ञापन