फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies postpone three Test tour of England due to coronavirus

कोरोना का असर: अब वेस्टइंडीज ने टाला दौरा, इंग्लैंड में पहले ही 1 जुलाई तक क्रिकेट बंद

Sat, 25 Apr 2020 03:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
West Indies postpone three Test tour of England due to coronavirus
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जून में खेले जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज कोरोना वायरस की वजह से टाल दी गई। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट द ओवल के मैदान पर 4 से 8 जून के बीच, दूसरा टेस्ट 12 से 16 जून के बीच एजबेस्टन के मैदान पर 25 से 29 जून के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना था।

विज्ञापन


यूके में फैल चुके कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का दौरा न करने का बड़ा फैसला लिया। CWI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव की माने तो, 'साफ कहा जाए तो जून में वहां जाकर खेलना संभव ही नहीं। इंग्लिड क्रिकेट बोर्ड से हमारी बातचीत लगातार जारी है। हम नई तारीखों पर विचार कर रहे हैं। जब हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी होगी हम तभी आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड में पहले ही 1 जुलाई तक क्रिकेट बंद

West Indies postpone three Test tour of England due to coronavirus
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

ईसीबी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पेशेवर क्रिकेट का हर प्रारूप एक जुलाई तक स्थगित कर दिया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बोर्ड ने काउंटी तथा लिस्ट ए समेत घरेलू मैचों की मेजबानी में मदद की पेशकश की है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बोर्ड ने काउंटी तथा लिस्ट ए समेत घरेलू मैचों की मेजबानी में मदद की पेशकश की है। हैरीसन ने बीबीसी से कहा, 'हमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मदद की पेशकश मिली है। अबु धाबी की ओर से कोई सूचना नहीं है।'

इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला और भारतीय महिला टीम के खिलाफ दो टी-20 मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं। इसके अलावा काउंटी मैचों के नौ दौर भी अभी नहीं हो सकेंगे । हैरीसन ने कहा कि ईसीबी खाली स्टेडियमों में मैच कराने की सोच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed