{"_id":"5df9e24b8ebc3e87e35d4586","slug":"west-indies-players-wears-black-armbands-in-memory-of-basil-butcher-in-vizag-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोक में डूबी वेस्टइंडीज टीम, काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शोक में डूबी वेस्टइंडीज टीम, काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बासिल बुचर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है। यह कैरेबियाई टीम का अपने पूर्व खिलाड़ी के प्रति सम्मान का भाव है, जिनका सोमवार को अमेरिका के फ्लोरिडा में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
2 of 4
बासिल बुचर
- फोटो : ट्विटर
यह खिलाड़ी हैं 60 के दशक में वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर की जान रहे बासिल बुचर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 44 टेस्ट मैच में 43.11 की औसत से 3104 रन बनाए। मंगलवार को दूसरे वन-डे से ठीक एक दिन पहले मैनेजर फिलिप स्पूनर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया था कि, सर गैरी सोबर्स, रोहन कन्हाई और क्लाइव लायड जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ियों में से एक बासिल बूचर के निधन के शोक में उनकी टीम विशाखापट्टनम वन-डे में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी।
3 of 4
बासिल बुचर
- फोटो : ट्विटर
बासिल बुचर वेस्टइंडीज की ओर से खेलने वाले पहले अमरेंडियन थे। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिची बेनॉ का मानना था कि बेसिल बुचर को आउट करना बेहद मुश्किल था। बुचर के नाम पर सात टेस्ट शतक और फर्स्ट क्लास करियर में कुल 31 शतक हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 1373 टेस्ट रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेसिल ने सर्वाधिक तीन शतक तो भारत के विरुद्ध दो शतक और तीन अर्धशतक ठोके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बासिल बुचर
- फोटो : ट्विटर
पार्ट टाइम लेग स्पिन करने वाले बुचर ने इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 5 विकेट लेकर 34 रन बनाए थे। 1970 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से भी नवाजा गया था। क्रिकेट के अलावा वह और कई काम भी करते थे। बुचर ने इंश्योरेंस सेल्समैन की नौकरियां भी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।