फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies player Kieran Powell switches to Baseball

21 टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज ने रोजी-रोटी के लिए छोड़ दिया क्रिकेट

Fri, 01 Jan 2016 01:33 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
West Indies player Kieran Powell switches to Baseball

21 टेस्ट मैच खेलने वाले एक क्रिकेटर को रोजी-रोटी के लिए क्रिकेट छोड़ दूसरा खेल चुनना पड़ा। यह और कोई नहीं, वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज काइरॉन पोवैल हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट छोड़कर बेसबॉल ज्वाइन किया है।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में पोवैल ने कहा कि क्रिकेट में लंबे समय से चल रहे गैप के बाद उनके पास एक मौका आया जिसे वह गंवाना नहीं चाहते थे। पोवैल इस वक्त आईएमजी एकेडमी में बेसबॉल की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 23 जनवरी को वह बेसबॉल लीग के लिए एक फ्रेंचाइजी में शामिल हो जांएगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनका वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से विवाद चल रहा है, जिसके चलते 2011 में डेब्यू करने वाले इस क्रिकेटर को जून 2014 के बाद टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में दो मैच में लगाई थी लगातार सेंचुरी

West Indies player Kieran Powell switches to Baseball

वेस्टइंडीज टीम में ओपनर बल्लेबाज रह चुके काइरॉन पोवैल ने जुलाई 2011 में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्‍ट में और बांग्लादेश के खिलाफ जुलाई 2009 में डेब्यू किया था।

पोवैल 2012 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो सेंचुरी लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं। वह कुल 21 टेस्ट की 40 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि 28 वनडे मैचों में उनके नाम 7 फिफ्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed