WIvSA: द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी
टीम में बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज कायरन पॉवेल की ढाई साल बाद वापसी हुई है। पॉवेल ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
विस्तार
वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में शाई होप की वापसी हुई है। होप ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है। वहीं, टीम में बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज कायरन पॉवेल की ढाई साल बाद वापसी हुई है। पॉवेल ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। क्रेग ब्रेथवेट कप्तनी करेंगे, जबकि जर्मेन ब्लैकवुड टीम के उपकप्तान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। सीरीज का पहला टेस्ट 10 जून को खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः 18 और 26 जून से शुरू होगा।
🚨 BREAKING NEWS🚨 Which players are in the 1st Betway Test Match Squad v South Africa?
— Windies Cricket (@windiescricket) June 8, 2021
Click to find out!⬇️ https://t.co/91aMgZHBH0
टीम इस प्रकार हैः
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जरमेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एनक्रुमाह बोनर, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, काइल मैयर्स, कायरन पॉवेल, कीमार रोच और जायदेन सील्स।