{"_id":"60aa8ba88ebc3e34f8740fb8","slug":"west-indies-halt-training-camp-after-pacer-marquino-mindley-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: तेज गेंदबाज मिंडले पॉजिटिव, वेस्टइंडीज ने प्रशिक्षण शिविर को रोका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना: तेज गेंदबाज मिंडले पॉजिटिव, वेस्टइंडीज ने प्रशिक्षण शिविर को रोका
Sun, 23 May 2021 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 10:36 PM IST
सार
- तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले कोरोना पॉजिटिव
- वेस्टइंडीज ने प्रशिक्षण शिविर को रोका
- दो निगेटिव नतीजे आने तक मिंडले अपने होटल के कमरे में पृथकवास में रहेंगे
विज्ञापन
मार्क्विनो मिंडले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमैका के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी टेस्ट टीम के अभ्यास को सप्ताहांत के लिए रद्द कर दिया गया है। बता दें कि यह 26 साल का गेंदबाज दूसरी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला।
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को जारी बयान में कहा, 'शुक्रवार 21 मई को सेंट लूसिया में आयोजित किए जा रहे वेस्टइंडीज पुरुषों के टेस्ट टीम के अभ्यास शिविर के सभी सदस्यों के लिए पीसीआर जांच के बाद जमैका के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले को कोविड-19 की दूसरी जांच में पॉजिटिव पाया गया।'
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, 'सेंट लुसिया स्वास्थ्य मंत्रालय के चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार, मिंडले सीडब्ल्यूआई की मेडिकल टीम की देखरेख में जांच में दो निगेटिव नतीजे आने तक अपने होटल के कमरे में पृथकवास में रहेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'प्रशिक्षण दल और कोचिंग टीम के अन्य सभी सदस्यों का फिर से परीक्षण किया गया और उन्हें अपने कमरों में पृथकवास पर रखा गया है। सप्ताहांत के अभ्यास को रद्द कर दिया गया।' बता दें कि वेस्टइंडीज को 10 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करनी है। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।'