फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West indies cricketer Shimron Hetmyer is not satisfied with his innings against India in 1st ODI

भारत के खिलाफ पहले वनडे में खेली 139 रन की पारी, फिर भी इस बात से नाखुश हैं हेतमायर

Mon, 16 Dec 2019 10:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
West indies cricketer Shimron Hetmyer is not satisfied with his innings against India in 1st ODI
शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेतमायर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 139 रन की अपनी पारी को करिअर की सर्वश्रेष्ठ बताया लेकिन कहा कि अंत तक नाबाद रहकर उन्हें और खुशी होती। वह 39वें ओवर में आउट हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मेरा सर्वोच्च स्कोर है लिहाजा यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा होता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत तक ले जाने का अनुभव अलग ही है। काश में अंत तक टिककर खेल सकता लेकिन मैं सीख रहा हूं।’

विज्ञापन


हेतमायर ने रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। भारत के 287 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी कैरेबियाई टीम ने शाई होप और हेतमायर के 200 रन से अधिक की साझेदारी की मदद से मैच में आसानी से जीत दर्ज कर ली। हेतमायर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के की मदद से 139 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed