फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies cricket Sunil Narine rules out T20 World Cup amid purple patch in IPL says doors are now closed

T20 World cup: सुनील नरेन ने वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्या संन्यास से करेंगे वापसी?

Tue, 23 Apr 2024 12:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Apr 2024 12:08 PM IST
सार

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर नरेन इस सीजन केकेआर के लिए ओपनिंग करने उतर रहे हैं और गेंद से ज्यादा बल्ले से टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
West Indies cricket Sunil Narine rules out T20 World Cup amid purple patch in IPL says doors are now closed
सुनील नरेन - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर रहे नरेन ने टी20 विश्व कप में खेलने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उनके दरवाजे बंद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


नरेन ने हाल ही में जड़ा था शतक
मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर नरेन इस सीजन केकेआर के लिए ओपनिंग करने उतर रहे हैं और गेंद से ज्यादा बल्ले से टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी जो खेल के किसी भी प्रारूप में उनके करियर का पहला शतक था। उन्होंने इस सीजन 22.11 की औसत और 7.10 की इकॉनोमी से नौ विकेट लिए हैं जो केकेआर के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


पोवेल ने नरेन से की थी वापसी की अपील
नरेन के आईपीएल 2024 में फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज की टी20 प्रारूप के कप्तान रोवमैन पोवेल ने कहा था कि वह पिछले कुछ समय से नरेन से संन्यास से वापसी के बारे में बोल रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी के बाद नरेन ने भी वापसी की संभावनाओं को खारिज नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट रूप से इसके लिए मना कर दिया है। मालूम हो कि नरेन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और वह 2019 में आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं वेस्टइंडीज का समर्थन करूंगा'
नरेन ने राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर कहा, मुझे इस बात की खुशी है और मैं आभारी हूं कि मेरे फॉर्म को देखते हुए कुछ लोग चाहते हैं कि मैं संन्यास से वापसी करूं और जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलूं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने संन्यास का फैसला शांति के लिए चुना था और अब राष्ट्रीय टीम में वापसी के दरवाजे बंद हो चुके हैं। मैं टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा जिन्होंने राष्ट्रीय टीम में आने के लिए कुछ महीने में काफी मेहनत की है। ये खिलाड़ी एक और टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के हकदार हैं और मैं टीम को इसके लिए शुभमकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed