फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies cricket first time gives nine players from men and women teams multiyear contract

Cricket: वेस्टइंडीज क्रिकेट का एतिहासिक फैसला, पहली बार पुरुष-महिला टीमों से नौ खिलाड़ियों को कई साल का अनुबंध

Thu, 03 Oct 2024 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Oct 2024 03:45 PM IST
सार

पुरुष खिलाड़ियों में शाई होप, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स जबकि महिला वर्ग में स्टेफनी टेलर को भी बहु वर्षीय अनुबंध मिले।

विज्ञापन
West Indies cricket first time gives nine players from men and women teams multiyear contract
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने पहली बार वेस्टइंडीज के नौ पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अगले दो वर्ष के लिए बहु वर्षीय अनुबंध दिए। इन नौ क्रिकेटरों में वनडे उप कप्तान अल्जारी जोसेफ, तेज गेंदबाज शमार जोसेफ, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान हेली मैथ्यूज और उप कप्तान शेमाइन कैंपबेल शामिल हैं। सीडब्ल्यूआई ने 15 पुरुष क्रिकेटरों को अनुबंध की पेशकश की और उनमें से छह को 2023-2024 मूल्यांकन अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर कई साल के अनुबंधदिए गए।
विज्ञापन

सीनियर महिला टीम में 15 में से तीन खिलाड़ियों को बहु वर्षीय अनुबंध मिले। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की दुनिया भर की लुभावनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग में बढ़ती प्रतिभागिता के बीच यह घोषणा की गई है जिससे कि खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा देकर राष्ट्रीय टीम के साथ जोड़े रखा जाए। पुरुष खिलाड़ियों में शाई होप, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स जबकि महिला वर्ग में स्टेफनी टेलर को भी बहु वर्षीय अनुबंध मिले।
 
  • बहु वर्षीय अनुबंध, पुरुष: शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स। बहु वर्षीय अनुबंध, महिला: शेमाइन कैंपबेल, हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर।
  • एक वर्षीय अनुबंध, पुरुष: एलिक अथानाजे, क्रेग ब्रेथवेट, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, केवेम हॉज, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल।
  • एक वर्षीय अनुबंध, महिला: आलिया एलेन, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी आन फ्रेजर, चिनेल हेनरी, जेइदा जेम्स, कियाना जोसेफ, अश्मिनी मुनिसर, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरक और रशदा विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed