{"_id":"94b883621cc3ac18dd3466813931866b","slug":"west-indies-clive-lloyd","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह खुमारी नहीं, टी-20 के नशे में चूर है विंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यह खुमारी नहीं, टी-20 के नशे में चूर है विंडीज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्ट इंडीज के लचर प्रदर्शन से यह पूर्व कप्तान बेहद नाराज है और उसने विंडीज टीम पर जमकर भड़ास निकाली है।
विज्ञापन
सत्तर से अस्सी के दशक में क्रिकेट पर राज करने वाली टेस्ट टीम का नेतृत्व करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सफाये के बाद सैमी एंड कंपनी को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
लॉयड का कहना है कि वेस्टइंडीज की टीम टी-20 की खुमारी से नहीं उबर पाई है। वेस्टइंडीज को बृहस्पतिवार से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
भारत दौरे पर आने से पहले वेस्टइंडीज ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपने निचले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ छह टेस्ट मैच जीते हैं। लेकिन उसे भारत जैसे दमदार टीम के खिलाफ कोलकाता और मुंबई टेस्ट में तीन दिनों में ही शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
लॉयड से जब यह पूछा गया कि क्या इसके लिए टी-20 जिम्मेदार है। तो उन्होंने कहा, "मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि टी-20 लोगों को अपनी ओर खींच रहा है और इससे खिलाड़ियों को पैसे भी मिल रहे हैं। लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा हो जाएगा तो टी-20 घातक भी हो सकता है।"
सुधार को दिए तीन सुझाव
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि टी-20 प्रदर्शनी है और टेस्ट परीक्षा। अगर आप इसे अलग करते हैं तब तो यह अच्छा है। मैं नहीं चाहता कि युवा खिलाड़ी सबसे पहले गेंद को हिट करना सीखे। मेरे विचार से सबसे पहले सही तकनीक और बेसिक सीखना अहम है।"
उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की तीन कमजोरियों को गिनाए, जिसमें सैमी एंड कंपनी को सुधार की जरूरत है। उनके मुताबिक टीम का संतुलन जरूरी है। साथ ही कमजोर गेंदबाजी आक्रमण पर काम करने की दरकार है।
तीसरा जहां विंडीज टीम को काम करने जरूरत है वह है बल्लेबाज छोटे से बड़े प्रारूप में ढलने में नाकाम हो रहे हैं। भारत दौरे पर विंडीज टीम को कठिन परिश्रम करने पर ध्यान देना होगा।