फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies beat south africa by 8 wickets in frist T20 International evin lewis player of the match

WI vs SA: इविन लुईस के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त, पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से रौंदा

Sun, 27 Jun 2021 09:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 27 Jun 2021 09:05 AM IST
सार

वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज में धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस दौरान मेहमान टीम के गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए। 

विज्ञापन
West Indies beat south africa by 8 wickets in frist T20 International evin lewis player of the match
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजबान वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोरदार शुरुआत की। दोनों टीमें के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कैरेबियन टीम ने मेहमानों को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कैरेबियन टीम की मैच जिताने में सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


ग्रेनाडा में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 33 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डि कॉक और टेंबा बवूमा ने साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाया। डि कॉक ने 37 रनों की पारी खेली वहीं बवूमा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन


मध्यक्रम में डुसेन ने अपने बल्लबाजी का जौहर दिखाते हुए 38 गेंदों पर 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर पाया। मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से फाबियन एलन और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने जोरदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने आए आंद्रे फ्लेचर और इविन लुईस ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। प्लेचर 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं लुईस मैदान पर डटे रहे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 35 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। अपनी इनिंग्स के दौरान लुईस ने 4 चौके और 7 छक्के जड़े। 


इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद क्रिस गेल और आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज को आसानी से जीत तक पहुंचा दिए। गेल 32 और रसेल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। कैरेबियन टीम ने 30 गेंदें शेष रहते इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ के विकेट तबरेज शम्सी ले पाए। मैच में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले इविन लुईस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed