फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World T20: West Indies beat New Zealand to reach final

वेस्टइंडीज महिला टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

Fri, 01 Apr 2016 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
Women's World T20: West Indies beat New Zealand to reach final
- फोटो : pti

आखिर वेस्टइंडीज की महिलाओं ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीन लगातार हार के क्रम को वानखेड़े स्टेडियम में तोड़ दिया। स्टेफनी टेलर एंड कंपनी ने अपने चौथे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को बेहद रोमांचक संघर्ष में छह रनों से हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के 20 ओवर में 6 विकेट पर 143 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 138 रन ही बना सकी। पुरुषों की तरह न्यूजीलैंड की महिलाएं भी दुर्भाग्यशाली रहीं। पूरे टूर्नामेंट में चला उनका विजय रथ सेमीफाइनल में आकर थमा।
विज्ञापन


टॉस हारने के बावजूद वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने मैच अपनी टीम के नाम कर दिखाया। खास बात यह है कि इसकी आधारशिला भी खुद उन्होंने ही रखी। 17वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 108 रन था और उसके सिर्फ तीन विकेट गिरे थे। एमी सैटर्थवेट (24) और सारा मैकग्लाशन (38) 59 रनों की साझेदारी कर चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर ने अपनी ऑफ ब्रेक से पहले सैटर्थवेट को और अगली ही गेंद पर मैकग्लाशन को आउट कर वेस्टइंडीज को फिर से दौड़ में ला दिया। यहां से न्यूजीलैंड को 21 गेंदों में जीत के लिए 36 रनों की दरकार थी, लेकिन उनकी टीम आठ विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला छह रनों से हार गई। टेलर ने 26 रनों पर तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed