ऐतिहासिक मैच में वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को हराया, 196 रन से रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज ने मेजबान आयरलैंड को 196 रन के विशाल अंतर से हराकर विजयी शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल (137 गेंदों में 179 रन) और शाई होप (152 गेंदों में 170 रन) ने रिकॉर्ड शतकीय पारियों की बदौलत 381 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि दोनों महज सात रन से एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी करने से चूक गए।
विश्व कप से पहले टूटा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, विंडीज ने रचा इतिहास
जवाब में आयलैंड की टीम 34.4 ओवर में महज 185 रन पर ढेर हो गई। आयरिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पांचवें ओवर में 22 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज केविन ओ'ब्रायन ही 68 रन की पारी खेलकर थोड़ा जज्बा दिखा सके। उनके अलावा बाल्ब्रिन 29 और विल्सन 30 रन की पारी खेल सके। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा सफल गेंदबाज नरसी रहे उन्होंने 51 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा गेबरियल ने 3, केमल रोच ने 2 और कॉट्रेल ने 1 विकेट हासिल किया।