फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत 14 साल बाद घर में लगातार चार मैच हारा, वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद आठ विकेट से रौंदा

Mon, 16 Dec 2019 05:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 16 Dec 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
West Indies beat India after a decades, Team India lost consecutive four home odi after 14 years
चेन्नई वन-डे में भारत की हार - फोटो : ट्विटर

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में  रविवार को खेले गए पहले वन-डे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 287 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 47.5 ओवर में 2 विकेट पर 291 रन बनाकर तीन मैच की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

West Indies beat India after a decades, Team India lost consecutive four home odi after 14 years
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : सोशल मीडिया

यह भारत के खिलाफ विंडीज टीम की 10 साल बाद 8 विकेट से जीत है। उसने पिछली बार 2009 में किंग्स्टन में भारत को 8 विकेट से हराया था। टीम इंडिया 15 साल बाद घरेलू मैदान पर लगातार चार वन-डे हारी है। पिछली बार पाकिस्तान ने 2005 में लगातार चार मुकाबलों में शिकस्त दी थी। इस साल टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में लगातार तीन मैच हारी थी।

West Indies beat India after a decades, Team India lost consecutive four home odi after 14 years
होप और हेयमेयर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में शिमरोन हेटमेयर ने 139 और शाई होप ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies beat India after a decades, Team India lost consecutive four home odi after 14 years
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

भारत के लिए मोहम्मद शमी और दीपक चाहर ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने 71 और श्रेयस अय्यर ने 70 रन बनाए। केदार जाधव ने 40 रन का योगदान दिया। साथ-साथ हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 5 शतक लगाने के मामले में शाई होप का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेटमायर ने 38 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। होप ने 46 पारी में पांच शतक लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed