फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के गढ़ में लगे ऋषभ पंत के नारे, पहली फिफ्टी जड़कर किया आलोचकों का मुंह बंद

Mon, 16 Dec 2019 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 16 Dec 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: Rishabh Pant reacts after fans chant his name in MS Dhoni home Chennai
ऋषभ पंत और एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

चेन्नई को 'थाला' एमएस धोनी का शहर कहा जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मैच यहीं खेला गया। माही तो इस मैच में मौजूद नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके उनके फैंस को अपने चहेते खिलाड़ी की कमी नहीं खली, क्योंकि ऋषभ पंत ने अपने खेल से एक-एक फैन का दिल खुश कर दिया।

INDvWI: Rishabh Pant reacts after fans chant his name in MS Dhoni home Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

चेन्नई में हुए वनडे के दौरान धोनी के नहीं होने के बावजूद पूरा शहर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से पटा हुआ नजर आया। धोनी के नाम से इस शहर में एक गली भी है। चेन्नै के लोगों के बीच धोनी का क्रेच किस तरह का है, यह इसी साल आईपीएल की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस मैच में देखा गया था। तब 'थाला' के फैंस से चेपॉक में चाहे धोनी न हो, लेकिन उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे युवा ऋषभ पंत ने दमदार प्रदर्शन किया।

INDvWI: Rishabh Pant reacts after fans chant his name in MS Dhoni home Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

22 वर्षीय पंत तब मैदान पर उतरे थे, जब रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद भारत का स्कोर 19वें ओवर में 3 विकेट पर 80 रन था। फिर पंत और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारत को मजबूती देते हुए चौथे विकेट के लिए 114 रन की शतकीय साझेदारी जोड़ी। एक धीमी पिच पर, जहां स्ट्रोक-मेकिंग आसान नहीं थी, वहां दिल्ली के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 69 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Rishabh Pant reacts after fans chant his name in MS Dhoni home Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऋषभ पंत के लिए यह इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय वन-डे हाफ सेंचुरी थी। पंत ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। इससे पहले उन्होंने 12 वनडे खेले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48 रन था। दबाव में बल्लेबाजी को उतरे पंत ने जब अपने ही अंदाज में हेलिकॉप्टर शॉट लगाया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'पंत.. पंत.. पंत' के नारे शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
INDvWI: Rishabh Pant reacts after fans chant his name in MS Dhoni home Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऋषभ पंत जब आउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब भी ऋषभ के लिए वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं। चेपॉक में अपने नाम की गूंज के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि, 'मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं कि प्रदर्शन में सुधार हो सके। मैं सीख रहा हूं. टीम की जीत के लिए मैं जो कुछ कर सकता हूं, उस पर फोकस करूंगा। आखिर में मैने रन बनाए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed