{"_id":"5cc0a4debdec22142a721f26","slug":"west-indies-announced-their-squad-for-the-2019-icc-cricket-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, गेल-रसेल टीम में शामिल, पोलार्ड बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, गेल-रसेल टीम में शामिल, पोलार्ड बाहर
Thu, 25 Apr 2019 05:29 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
west indies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरु हो रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान समेत नौ देशों ने आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए पहले ही अपनी टीम घोषित कर चुके हैं।
विज्ञापन
फैंस को वेस्टइंडीज टीम का ही इंतजार था कि टीम कब विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित करेगी। हालांकि, इंतजार खत्म हुआ और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान कर ही दिया।
विज्ञापन
घोषित टीम में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को शामिल किया गया है, जबकि किरोन पोलार्ड को विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, जेसन होल्डर के हाथों टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, कैरेबियाई टीम को धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की कमी खल सकती है। मालूम हो कि ब्रावो ने कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
वेस्टइंडीज की प्रारंभिक विश्व कप टीमः जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमर रोच, निकोलस पूरन, ओशन थॉमस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमेयर।