फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies accepted 2 test series in india

विंडीज ने स्वीकारा न्योता, अब भारत में इतिहास रचेंगे सचिन

Wed, 04 Sep 2013 01:16 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
west indies accepted 2 test series in india

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है कि सचिन तेंदुलकर अपना ऐतिहासिक 200वां टेस्ट मैच भारतीय सरजमीं पर ही खेलेंगे।

विज्ञापन


पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार तेंदुलकर को अपना ऐतिहासिक टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका में खेलना था, लेकिन बीसीसीआई ने अचानक नया कार्यक्रम तय करके वेस्ट इंडीज को भारत दौरे के लिए निमंत्रित कर दिया।

अब वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई के भारत आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
जब रिटायरमेंट लेनी होगी, तो फैंस को बता दूंगाः सचिन
विज्ञापन

विंडीज टीम इस तरह से नवंबर में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने भारत आएगी। हालांकि, मैच कब और कहां होंगे यह अभी तय नहीं हुआ है।

ऐसी उम्मीद है कि टेस्ट मैच मुंबई और कोलकाता में खेले जाएं। मुंबई तेंदुलकर का घरेलू मैदान है, इसलिए वह 200वां टेस्ट मैच वहां पर खेल सकते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है। दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों तेंदुलकर से 30 टेस्ट मैच (168 टेस्ट) पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर बना बागी, बीयर के लोगो के खिलाफ उठाया झंडा
तेंदुलकर के ऐतिहासिक 200वें टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए कोलकाता पहले ही बीसीसीआई से अनुरोध कर चुका है।

वेस्ट इंडीज ने इससे पहले नवंबर-दिसंबर 2011 में भारत का दौरा किया था जहां कैरेबियाई टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मुंबई में खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट नाटकीय अंदाज में बराबर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed