{"_id":"41608c02-41e6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"we-win-team-performance-says-alastair-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम प्रयास से जीते हमः कुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम प्रयास से जीते हमः कुक
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 09 Dec 2012 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के कप्तान और कोलकाता टेस्ट में 'मैन ऑफ द मैच' रहे एलेस्टर कुक ने कहा है कि इस जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है जिन्होंने संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत की। कुक ने टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में सात विकेट से हराने के बाद कहा, 'भारत को इस पिच पर 300 के स्कोर पर रोके रखना सबसे महत्वपूर्ण था। इसके लिए टीम को श्रेय जाता है जिसने मिलकर भारत पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन
पहली पारी में 190 रन बनाने वाले कुक ने कहा कि टीम की सफलता में योगदान देकर मैं बहुत खुश हूं। इस विकेट पर अच्छा स्कोर बनाने के लिए आपको यहां देर तक टिक कर बल्लेबाजी करनी होती है। मुझे इसके लिए भाग्य की जरूरत थी। कुक ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूसरी पारी में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन हमें ऐसे में जल्दी विकेट चटकाने की जरूरत थी और हमारे लिए यह काम ग्रीम स्वान ने किया। इससे हमें टीम पर दबाव बनाने में मदद मिली।
विज्ञापन
इंग्लिश गेंदबाजों ने कोलकाता टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय बल्लेबाजों को लंबे समय तक मैदान में टिक कर रन बनाने का मौका नहीं दिया। स्वान ने भारत की दूसरी पारी में विस्फेटक ओपनर सहवाग (49) को बोल्ड किया जबकि सचिन तेंदुलकर (05) का भी विकेट चटकाया।
विज्ञापन