{"_id":"5bdfc493bdec2269845aa0f2","slug":"we-will-learn-from-our-mistakes-says-rohit-sharma-after-thrilling-win-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान जीत के लिए भी तरसती नजर आई टीम इंडिया, अब गलतियों पर रोहित शर्मा ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आसान जीत के लिए भी तरसती नजर आई टीम इंडिया, अब गलतियों पर रोहित शर्मा ने कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत से पहले भारत के सामने आई मुश्किल स्थिति पर कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे गलतियों से सीखेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए कुल 110 रनों के बाद भारत आठवें ओवर में 45 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। हालांकि, बाद में दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला और केएल राहुल एवं पहला मैच खेल रहे क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
रोहित ने कहा, ‘हम जानते थे कि वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए रनों का पीछा करना आसान नहीं है। उम्मीद है कि हम इन गलतियों से सीखेंगे।’
रोहित शर्मा भी इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। महज छ रन बनाकर उन्हें विंडीज के युवा पेसर ओशने थॉमस ने अपना शिकार बना लिया था।