{"_id":"5ea40f969a30fe67dc19c398","slug":"we-have-offers-from-australia-new-zealand-to-host-domestic-games-says-ecb-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीबी प्रमुख ने बताया- घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ने की पेशकश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईसीबी प्रमुख ने बताया- घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ने की पेशकश
Sat, 25 Apr 2020 04:14 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बोर्ड ने काउंटी तथा लिस्ट ए समेत घरेलू मैचों की मेजबानी में मदद की पेशकश की है।
विज्ञापन
ईसीबी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पेशेवर क्रिकेट का हर प्रारूप एक जुलाई तक स्थगित कर दिया। हैरीसन ने बीबीसी से कहा कि हमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मदद की पेशकश मिली है। अबु धाबी की ओर से कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला और भारतीय महिला टीम के खिलाफ दो टी-20 मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं । इसके अलावा काउंटी मैचों के नौ दौर भी अभी नहीं हो सकेंगे । हैरीसन ने कहा कि ईसीबी खाली स्टेडियमों में मैच कराने की सोच रहा है।
विज्ञापन