फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   We have advantage in day-night Test and I Admire the way how Virat kohli chases says steve smith

स्मिथ बोले- डे-नाइट टेस्ट में भारत पर भारी पड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, फिर कोहली की करने लगे तारीफ

Mon, 01 Jun 2020 09:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
We have advantage in day-night Test and I Admire the way how Virat kohli chases says steve smith

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि भारत की तुलना में गुलाबी गेंद से अधिक टेस्ट खेलने का अनुभव ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर में दोनों देशों के बीच होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट में 'थोड़ा फायदे' की स्थिति में रखेगा, लेकिन विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि भारत चार टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के पूर्ण दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया आएगा। दूसरा टेस्ट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा जो एडिलेड में 11 दिसंबर को शुरू होगा। सोनी स्पोर्ट्स इंडिया के फेसबुक सत्र में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ ने कहा, 'हमने भारत की तुलना में दिन-रात्रि के अधिक टेस्ट खेले हैं जो शायदा फायदे की स्थिति हो सकती है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत कोलकाता में दिन-रात्रि टेस्ट में काफी अच्छा खेला था। वह अलग मैच था, लेकिन निश्चित तौर पर उनके पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गुलाबी गेंद से मुश्किल हालात का सामना कर सकते हैं और उनके गेंदबाज स्तरीय हैं।' इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, 'वे विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं जो किसी भी हालात से सामंजस्य बैठाने में सक्षम हैं इसलिए मुझे काफी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत 11 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगा और इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाने करने के लिए वापस लौटा। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत गाबा में होगी जहां ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है। स्मिथ ने कहा, 'गाबा (ब्रिसबेन) में हमारा रिकॉर्ड किसी के भी खिलाफ अच्छा है, वह हमारे लिए गढ़ की तरह है, हम लंबे समय से पहला टेस्ट वहां खेलना चाहते हैं।'

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक स्मिथ सीमित ओवरों के क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली के रवैये से काफी हैं। उन्होंने कहा, 'एकदिवसीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के दौरान उसका औसत देखिए। वह दबाव में इतना अच्छा प्रदर्शन करता है और धैर्यवान रहता है। वह काम को अंजाम देता है और यह विरोधी खिलाड़ी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको इस तरह के खिलाड़ी और उसने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उसकी सराहना करनी होती है।'

कोहली के साथ लगातार होने वाली तुलना पर स्मिथ ने कहा, 'मैं विराट को काफी पसंद करता हूं। वह शानदार खिलाड़ी है। वह जिस तरह क्रिकेट खेलता है, उसके अंदर क्रिकेट के लिए जो जुनून है...समय के साथ उसका शरीर बदला है। वह अब इतना अधिक फिट, मजबूत और ताकतवर है। क्रिकेट के लिए बेहतरीन।'


दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने उम्मीद जताई कि गेंदबाजों के लिए कोई हल निकलेगा जिन पर गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिबंध का बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'मैं भले ही बल्लेबाज हूं, लेकिन मैं फिर भी बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह खेल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप नहीं देखना चाहते कि गेंद कुछ भी नहीं करे और गेंदबाजों को बिलकुल मदद नहीं मिले। इसका हल निकालने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed