{"_id":"60a282aa8ebc3eb2a10dd203","slug":"we-are-grateful-to-bcci-says-cricket-australia-hockley-on-australian-players-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित सिडनी पहुंचे खिलाड़ी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ बोले- हम BCCI के आभारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरक्षित सिडनी पहुंचे खिलाड़ी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ बोले- हम BCCI के आभारी
Mon, 17 May 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 17 May 2021 08:20 PM IST
सार
सुरक्षित और जल्द स्वदेश भेजने का इंतजाम करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने बीसीसीआई के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने बीसीसीआई के प्रति आभार जताया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के 38 सदस्यों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आभारी हैं।
विज्ञापन
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने हॉकले के हवाले से कहा, 'हम बेहद खुश हैं। उनके सुरक्षित और जल्द स्वदेश भेजने का इंतजाम करने के लिए हम बीसीसीआई के आभारी हैं। उनके जहां पहुंचने के बाद मैंने अभी उनसे बात नहीं की है लेकिन संदेश साझा किए हैं और मुझे यकीन है कि वे काफी राहत महसूस कर रहे हैं और घर लौटकर खुश हैं।'
विज्ञापन
सोमवार को सिडनी पहुंचे 38 सदस्यीय दल
दरअसल, पैट कमिंस, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के निलंबित होने के लगभग दो हफ्ते बाद सोमवार को सिडनी पहुंचे। 14 खिलाड़ियों सहित ऑस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल आईपीएल 2021 के निलंबन के बाद छह मई को मालदीव के लिए रवाना हुआ था क्योंकि भारत में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बाद यहां की सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
स्वदेश पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटर अपने शहरों के लिए रवाना होने से पहले सिडनी के होटलों में 14 दिन के पृथकवास से गुजरेंगे। बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सत्र के 29 मैच खेले जाने के बाद लीग को निलंबित कर दिया गया।