फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WCL 2025 Becomes World’s Second Most-Watched Cricket League After IPL

REPORTS: दिग्गजों ने PSL को पछाड़ा, आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी सर्वाधिक देखी जाने वाली क्रिकेट लीग बनी WCL

Thu, 28 Aug 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Aug 2025 01:07 PM IST
सार

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के इस सीजन ने वैश्विक स्तर पर 409 मिलियन (40.9 करोड़) दर्शक बटोरे, जो पिछले सीजन की तुलना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

विज्ञापन
WCL 2025 Becomes World’s Second Most-Watched Cricket League After IPL
एबी डिविलियर्स - फोटो : Twitter

विस्तार

क्रिकेट के बढ़ते ग्लोबल आकर्षण का एक नया उदाहरण हाल ही में सामने आया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) ने दर्शकों के मामले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह लीग अब दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग बन गई है, जिसने खुद को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद स्थापित किया है। इस लीग में जमकर विवाद देखने को मिले थे और खूब बवाल भी हुआ था। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इस लीग का खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

WCL की बढ़ती लोकप्रियता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WCL 2025 के प्रसारण ने रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज की। इस टूर्नामेंट ने करोड़ों दर्शकों को आकर्षित किया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी जबरदस्त एंगेजमेंट देखा गया। यह पहली बार है जब किसी नई क्रिकेट लीग ने इतने कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के इस सीजन ने वैश्विक स्तर पर 409 मिलियन (40.9 करोड़) दर्शक बटोरे, जो पिछले सीजन की तुलना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। दिग्गजों की लीग ने पाकिस्तान की फिसड्डी पाकिस्तान सुपर लीग को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL के बाद दूसरा स्थान
क्रिकेट की दुनिया में IPL अब भी व्यूअरशिप और लोकप्रियता के मामले में नंबर वन बना हुआ है। हालांकि, WCL ने जिस तेजी से दर्शकों के बीच जगह बनाई है, उसने सभी को चौंका दिया है। यह अब IPL के ठीक बाद दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग बन चुकी है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता
WCL में कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए, जिसने इसकी वैश्विक पहचान को और मजबूत किया। खासकर एशियाई और यूरोपीय मार्केट में इसकी पहुंच बढ़ी है। क्रिकेट को नए दर्शक वर्ग तक ले जाने में WCL अहम साबित हुई है। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, ब्रेट ली, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। डिविलियर्स के शतकों ने तो फैंस का दिल जीत लिया था। 

क्यों विवादों में रही थी लीग?
भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों को लेकर देश के रुख का हवाला देते हुए पड़ोसी देश के खिलाफ डब्ल्यूसीएल के ग्रुप चरण के मुकाबले और सेमीफाइनल दोनों में खेलने से इनकार कर दिया था। इससे पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के आयोजकों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए भविष्य में इस टूर्नामेंट में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 

WCL का भविष्य
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले वर्षों में WCL दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल हो सकती है। इसके आयोजकों ने भी भविष्य में और बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है ताकि लीग की लोकप्रियता को और बढ़ाया जा सके। इस तरह WCL 2025 ने यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट का जादू अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ग्लोबल स्पोर्ट के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed