World Cup: 'हमास को समर्पित नहीं कर पाएंगे जीत...', भारत जीता तो इस्राइल के राजदूत ने PAK-रिजवान पर कसा तंज
इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने पाकिस्तान टीम और वहां के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर तंज कसा है। भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।
विस्तार
अब भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन का बयान सामने आया है, जिसमें वह टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान टीम और वहां के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर तंज भी कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि हार के बाद पाकिस्तान अपनी जीत हमास को समर्पित नहीं कर पाया।
नाओर गिलोन
गिलोन ने क्या कहा?
हमें खुशी है कि #CWC23 में #INDvPAK मैच में #भारत 🇮🇳 विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया।
— Naor Gilon (@NaorGilon) October 14, 2023
हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इज़राइल 🇮🇱 के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं। 🙏
We are happy that… pic.twitter.com/fIDY4Ap7aJ
रिजवान ने गाजा को लेकर किया था ट्वीट