फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023, IND vs PAK: Rohit Sharma Aggressive batting, became first Indian batsman to hit 300 sixes in ODI

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर चला 'हिटमैन' रोहित का बल्ला, वनडे में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित ने गजब की वापसी की है। पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और अब पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में 50+ का स्कोर बनाया। 

विज्ञापन
WC 2023, IND vs PAK: Rohit Sharma Aggressive batting, became first Indian batsman to hit 300 sixes in ODI
रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला चला। उन्होंने 36 गेंदों में वनडे करियर का 53वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित ने गजब की वापसी की है। पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और अब पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में 50+ का स्कोर बनाया। 
विज्ञापन

वनडे में रोहित ने 300 छक्के पूरे किए

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने 84 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने छह छक्के और जड़े और इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए। रोहित वनडे में 300 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने।

Rohit Sharma scored off Hasan Ali with ease early on, India vs Pakistan, Men's World Cup 2023, Ahmedabad, October 14, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के के मामले में तीसरे स्थान पर

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने से पहले रोहित के नाम 297 छक्के थे। इस मैच में उन्होंने छह छक्के लगाए और अब 254 वनडे की 246 पारियों में 303 छक्के हो गए। रोहित ने 63 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की गेंद से 86 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। हिटमैन को शाहीन अफरीदी ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। इस पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात कर अहमदाबाद के फैंस का खूब मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

अफरीदी और क्रिस गेल शीर्ष दो स्थान पर

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं। अफरीदी के नाम 398 वनडे की 369 पारियों में 351 छक्के हैं। वहीं, गेल के नाम 301 वनडे की 294 पारियों में 331 छक्के हैं। रोहित तीसरे नंबर पर और श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या 270 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 350 वनडे की 297 पारियों में 229 छक्के के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच शतक अर्धशतक छक्के
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 398 6 39 351
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 301 25 54 331
रोहित शर्मा भारत 254* 31 53 303
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 445 28 68 270
एमएस धोनी भारत 350 10 73 229

WC 2023, IND vs PAK: Rohit Sharma Aggressive batting, became first Indian batsman to hit 300 sixes in ODI
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।

पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाब खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed