फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: 'Hope no case has been registered against Shami?', Delhi Police questions, Mumbai Police funny answer

WC: 'उम्मीद है शमी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया होगा?', दिल्ली पुलिस के सवाल पर मुंबई पुलिस का मजेदार जवाब

Thu, 16 Nov 2023 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

दोनों पुलिस बलों के बीच यह मजेदार ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दोनों पुलिस बलों ने एक-दूसरे पर मजेदार अंदाज में तंज कसके लोगों को खूब हंसाया है।

विज्ञापन
WC 2023: 'Hope no case has been registered against Shami?', Delhi Police questions, Mumbai Police funny answer
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया और चौथी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टीम 1983, 2003, 2011 के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे। उन्होंने सात विकेट झटके और न्यूजीलैंड को हारने पर मजबूर कर दिया। अब उनके प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच एक हंसी मजाक वाली बहस हुई है। दोनों ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक दूसरे को लेकर ट्वीट किए और यह खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्वीट में लिखा, 'मुंबई पुलिस से उम्मीद है कि वह मोहम्मद शमी के खिलाफ आज रात न्यूजीलैंड की टीम पर घातक हमले के लिए कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मुंबई पुलिस ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में लिखा- आप (दिल्ली पुलिस) भी असंख्य दिल चुराने के गंभीर आरोप और कुछ सह-आरोपियों को सूचीबद्ध करने से भी चूक गए। इसके साथ मुंबई पुलिस ने यह भी लिखा- प्रिय लोगों, दोनों विभाग आईपीसी की धाराओं को अच्छी तरह से जानते हैं और आपकी बेहतरीन हास्य की समझ पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

दोनों पुलिस बलों के बीच यह मजेदार ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दोनों पुलिस बलों ने एक-दूसरे पर मजेदार अंदाज में तंज कसके लोगों को खूब हंसाया है। इस ट्वीट ने यह भी दिखाया कि दोनों पुलिस बलों के बीच संबंध अच्छे हैं। दोनों बल एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के साथ मजाक करने से नहीं डरते।  
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 397 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 70 रन से अपने नाम किया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रन, शुभमन गिल ने 66 गेंद मे 80 रन, विराट कोहली ने 113 गेंद में 117 रन, श्रेयस अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाए। जवाब में डेरिल मिचेल का शतक व्यर्थ गया। वह 119 गेंद में 134 रन बना सके। वहीं, विलियम्सन ने 69 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed