फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023: David Warner Disagrees With Glenn Maxwell Calling Cricket World Cup Light Show Dumbest Idea

WC: मैदान में लाइट शो को लेकर दो ऑस्ट्रेलियन आमने-सामने, मैक्सवेल के 'खराब योजना' वाले बयान पर वॉर्नर का जवाब

Fri, 27 Oct 2023 10:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Oct 2023 10:22 AM IST
सार

मैक्सवेल ने केवल 40 गेंदों में विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड पर रिकॉर्ड 309 रन की जीत दर्ज की। हालांकि, मैच के बीच में तेज डीजे और लाइट शो मैक्सवेल को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
WC 2023: David Warner Disagrees With Glenn Maxwell Calling Cricket World Cup Light Show Dumbest Idea
मैक्सवेल और वॉर्नर ने लाइट शो पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद में शतक जड़कर क्रिकेट विश्व कप में तहलका मचा दिया। वनडे विश्व कप के इतिहास का यह सबसे तेज शतक रहा। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने 27 गेंदों में पचास का आंकड़ा पार किया था और फिर बाकी 50 रन सिर्फ 13 गेंदों में बनाए। मैच के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट विश्व कप में मैच के बीच में मैदान में नाइट क्लब की तरह लाइट शो को 'सबसे खराब विचार' करार दिया था और कहा था कि इससे 'सिरदर्द' होता है।
विज्ञापन

मैक्सवेल ने केवल 40 गेंदों में विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड पर रिकॉर्ड 309 रन की जीत दर्ज की। हालांकि, मैच के बीच में तेज डीजे और लाइट शो मैक्सवेल को पसंद नहीं आया और उन्होंने मैच के दौरान करीब दो मिनट के लिए दोनों हाथों से अपनी आंखें ढक लीं। मैक्सवेल ने 44 गेंद में 106 रन की पारी खेलकर टीम को आठ विकेट पर 399 रन के स्कोर तक पहुंचाने के बाद कहा- बिग बैश मैच के दौरान पर्थ स्टेडियम में मैंने ऐसा ही कुछ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगा कि इससे मुझे सिरदर्द हो गया और मेरी आंखों को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है और मुझे लगता है कि यह क्रिकेटरों के लिए सबसे बुरा विचार है। इसलिए मैं जितना संभव हो उतना कवर करने की कोशिश करता हूं और इसे अनदेखा करता हूं, लेकिन यह एक भयानक, भयानक विचार है। प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छा, खिलाड़ियों के लिए भयानक।
विज्ञापन

हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथी डेविड वॉर्नर, जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ शतक बनाया था, मैक्सवेल की बातों से असहमत थे। वॉर्नर ने ट्वीट कर कहा- मुझे लाइट शो बेहद पसंद आया। क्या माहौल था। यह सब फैंस के बारे में है। आप सभी फैंस के बिना हम वह नहीं कर पाएंगे जो हम प्यार से करते हैं।

वॉर्नर इस विश्व कप में दो शतक लगा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेलने के बाद वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को 93 गेंद में 104 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के 399/8 (50 ओवर) के जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed