फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 Big blow to New Zealand Matt Henry out of remaining matches of World Cup due to injury

World Cup: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हुआ यह खतरनाक गेंदबाज

Fri, 03 Nov 2023 02:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था। इसके बाद उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन
WC 2023 Big blow to New Zealand Matt Henry out of remaining matches of World Cup due to injury
मैट हेनरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप में शानदार शुरुआत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम अब खराब फॉर्म के साथ-साथ चोटों से परेशान है। कीवी टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैचों में जीत हासिल की थी। उसने इंग्लैंड, नीदरलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया था। इसके बाद उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी। उसने शनिवार (चार नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


मैटन हेनरी के बाहर होने की पुष्टि शुक्रवार (तीन नवंबर) को हुई। उनके स्थान पर कायेल जेमीसन को टीम में शामिल किया गया है। हेनरी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टूर्नामेंट में अब नहीं खेलेंगे।  31 वर्षीय खिलाड़ी को बुधवार को पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के मैच के दौरान चोट लगी थी और एमआरआई स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें ग्रेड दो का निचला घाव है, जिससे उबरने में कम से कम दो से चार सप्ताह का समय लगेगा। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बंगलूरू में कहा, "हम उसके लिए निराश हैं।"
विज्ञापन


हेनरी का बाहर होना निराशाजनक: स्टीड
गैरी स्टीड ने कहा, "मैट लंबे समय से हमारी वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और इस टूर्नामेंट के अंत तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें बाहर होते देखना बेहद निराशाजनक है। पिछले कुछ सालों से वह लगातार आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 गेंदबाजों में रहे हैं।'' जेमीसन गुरुवार देर रात बंगलूरू पहुंचे और वह शुक्रवार को टीम के साथ अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार जेमीसन
28 साल के लंबे कद के खिलाड़ी जेमीसन की फरवरी में पीठ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने विश्व कप के दौरान टिम साउदी के कवर के रूप में बुलाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के साथ पूरे दो सप्ताह तक अभ्यास किया था। स्टीड ने कहा कि जेमीसन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed