{"_id":"5902eb844f1c1bf168c0c0a8","slug":"wax-statue-of-kapil-dev-to-be-installed-in-madam-tussauds-museum-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का मोम का पुतला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का मोम का पुतला
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : Cricket Country
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को पहला विश्व कप खिताब जीतने वाले टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में शामिल किया जा रहा है। कपिल के साथ इस संगाहालय में खेल जगत के अन्य दिग्गजों के भी पुतले हैं। साल 1983 में कपिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहला विश्व कप खिताब जीता था और इसके साथ ही कपिल ने अपनी एक नई पहचान बनाई।
मैडम तुसाद की टीम से मुलाकात के बाद प्रतिभाशाली कलाकारों के एक समूह ने कपिल का नाप लिया, ताकि उनकी प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस मुलाकात के दौरान कपिल ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने अपने समर्थन से मैडम तुसाद तक के लिए रास्ता तय किया। मैं इस संग्रहालय में अन्य दिग्गजों के साथ शामिल होने का सम्मान पाकर खुश हूं।"
कपिल ने कहा कि वो अपने इस पुतले के देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रिकेट को जिया है। मैडम तुसाद दिल्ली संग्रहालय में बॉलीवुड, हॉलीवुड के दिग्गजों, लोकप्रिय खिलाड़ियों, ऐतिहासिक और राजनीतिक हस्तियों के मोम के पुतले हैं। संग्राहलय बनाने वाली कंपनी के भारत के निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि कपिल देव इस सम्मान को पाने के हकदार है।