{"_id":"bd38eecc-aa6f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"watson-quits-australia-s-vice-captaincy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटसन ने छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की उपकप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाटसन ने छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की उपकप्तानी
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान शेन वाटसन ने भारत दौर पर टेस्ट सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम से उन्हें अनुशासनहीनता के आरोपों के कारण हटाए जाने के पूरे विवाद के लगभग एक महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
आईपीएल-6 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वाटसन के इस फैसले की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने दी। सीए ने अपने जारी बयान में बताया कि वाटसन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से अपनी उपकप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस बीच वाटसन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा समाप्त होने के बाद से ही मैं अपनी उपकप्तानी छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। मेरा मानना है कि यह इस फैसले का सही समय है जो मेरे और टीम दोनों के लिए सही है।
विज्ञापन
मैं सच कहूंगा कि मैं इस फैसले को लेकर पिछले काफी समय से पशोपेश में था और जब मैंने दृढ निश्चय कर लिया तो मैंने सीए को इसके बारे में जानकारी दे दी ताकि आगामी एशेज सीरीज के लिए चयनकर्ता उसी हिसाब से टीम का चयन करें। उपकप्तानी से हटने के बाद मैं अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकता हूं और टीम के लिए अहम योगदान दे सकता हूं।’