{"_id":"e0878e54-8d70-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"watson-may-come-back-in-australian-team-for-delhi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे टेस्ट के लिए लौट सकते हैं वाटसन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे टेस्ट के लिए लौट सकते हैं वाटसन
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Fri, 15 Mar 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान शेन वाटसन ने अपने तेवर नरम करते हुए एशेज सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और वह भारत के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने भी लौट सकते हैं।
विज्ञापन
वाटसन दिल्ली टेस्ट के लिए लौटने की सोच रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह चौथा टेस्ट खेल सकते हैं। वह अगले तीन चार दिन अपनी पत्नी ली और नवजात बच्चे के साथ बिताएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वाटसन, पेसर जेम्स पैटिनसन और मिचेल जानसन, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम प्रबंधन के आदेश नहीं मानने के लिए तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
सिडनी में वाटसन ने कहा था कि वह इस फैसले पर पूरी तरह स्तब्ध हैं और टेस्ट में अपने भविष्य पर विचार करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने कहा दिया था कि वाटसन कभी कभार ही टीम में लिए खेलते हैं।