{"_id":"c9ce05fc-63af-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"watson-can-play-in-test-team-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी करेंगे वाटसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी करेंगे वाटसन
सिडनी/एजेंसी
Updated Mon, 21 Jan 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज शेन वाटसन भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। भारत दौरे के लिए जनवरी माह के अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में वाटसन की टीम में वापसी की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
वाटसन श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। वाटसन फिलहाल अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। भारत दौरे से पहले वाटसन के 30 जनवरी से न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने की उम्मीद है। वाटसन ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को वाटसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चीफ सेलेक्टर जॉन इनवेरारटी के सामने सिडनी में नेट अभ्यास किया। इनवेरारटी ने कहा कि वाटसन चोट से तेजी से उबर रहे हैं। मैंने उन्हें अभ्यास करते हुए देखा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस माह से पूर्व खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन