फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WATCH VIDEO: Sachin Tendulkar Saves Injured Bird at Beach; Social Media Fans Loving Viral Video

VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, कुछ इस तरह से बचाई घायल पक्षी की जान

Sat, 26 Feb 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Feb 2022 11:31 PM IST
सार

सचिन के साथ उस वीडियो में एक शख्स भी खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जो पक्षी को पानी पिलाता है। सचिन तेंदुलकर की यह दरियादिली फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। 

विज्ञापन
WATCH VIDEO: Sachin Tendulkar Saves Injured Bird at Beach; Social Media Fans Loving Viral Video
सचिन तेंदुलकर घायल पक्षी को बचाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वाकई 'भगवान' जैसा काम किया है। उन्होंने एक घायल पक्षी की जान बचाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। 
विज्ञापन


वीडियो में सचिन समुद्र किनारे (बीच) एक पक्षी को अपने हाथों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वह उस पक्षी को उठाकर कहते हैं- उम्मीद है इसकी जान बच जाएगी। इसके बाद वह उसे लेकर ऊपर बने दुकानों तक जाते हैं और वहां चिल्लाकर पूछते हैं- क्या इस पक्षी के खाने के लिए कुछ है? कुछ भी दाना वगैरह? 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)


इसके बाद वह उस घायल पक्षी के खाने का इंतजाम करते हैं। सचिन के साथ उस वीडियो में एक शख्स भी खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जो पक्षी को पानी पिलाता है। आखिरी में सचिन उस पक्षी को डॉक्टर के पास ले जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि पक्षी की एक टांग टूटी हुई है। सचिन तेंदुलकर की यह दरियादिली फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। 

सोशल मीडिया पर फैंस हुए खुश
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सचिन बड़े महान हैं और उनका दिल काफी बड़ा है। सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- थोड़ी सी देखभाल और प्यार हमारी इस दुनिया को और अधिक बेहतर जगह बना सकता है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही 1.20 लाख लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed