फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch VIDEO: David Warner Recreates Akshay Kumar's Upcoming Movie Song|Bachchan Pandey

VIDEO: अल्लू अर्जुन के बाद अब डेविड वार्नर पर चढ़ा अक्षय कुमार का खुमार, देखिए उनकी शानदार एक्टिंग

Tue, 01 Mar 2022 08:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

वार्नर फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन-तीन मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज और एक टी-20 मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Watch VIDEO: David Warner Recreates Akshay Kumar's Upcoming Movie Song|Bachchan Pandey
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर भारतीय फिल्मों और उनके गानों पर वीडियो रील बनाते रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को भी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
विज्ञापन


इसमें वार्नर ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बच्चन पांडे के एक सीन को रीक्रिएट किया। वार्नर फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन-तीन मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज और एक टी-20 मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)


वार्नर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- कैसी लगी मेरी एक्टिंग अक्षय कुमार? इससे पहले वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह इस फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखे। वार्नर इसके अलावा दो और वीडियो बना चुके हैं। 

वार्नर साउथ इंडियन फिल्मों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी बेटियों के साथ डांस का भी वीडियो शेयर करते रहते हैं। वार्नर इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच चार मार्च से खेला जाएगा। यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 मार्च के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची और तीसरा टेस्ट 21 से 25 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed