फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Watch the video of Cristiano Ronaldo knocking a mobile phone out of the Fans hands After Defeat Against Everton, Apologises

VIDEO: एवरटन के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो ने आपा खोया, फैन के हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटका, देखें वीडियो

Sun, 10 Apr 2022 02:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

यह घटना मैच के बाद मैदान से बाहर आते वक्त और गूडिसन पार्क के टनल में एंट्री के दौरान की है। रोनाल्डो मैदान से बाहर आते वक्त काफी गुस्से में नजर आए। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैन से माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Watch the video of Cristiano Ronaldo knocking a mobile phone out of the Fans hands After Defeat Against Everton, Apologises
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की दिग्गज क्लब और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को एवरटन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रोनाल्डो बौखला गए और मैदान से बाहर आते वक्त उन्होंने एक शर्मनाक हरकत कर डाली। उन्होंने एक फैन के हाथ से मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस हरकत के लिए माफी भी मांग ली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह घटना मैच के बाद मैदान से बाहर आते वक्त और गूडिसन पार्क के टनल में एंट्री के दौरान की है। रोनाल्डो मैदान से बाहर आते वक्त काफी गुस्से में नजर आए। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैन से माफी भी मांगी। रोनाल्डो ने लिखा- जिस तरह की परेशानी में हम हैं, वैसे मुश्किल समय में अपने इमोशन पर कंट्रोल करना आसान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो ने कहा- हमें हमेशा दूसरों के प्रति आदर भाव और धैर्य रखना चाहिए। हमें उन युवाओं के लिए मिसाल कायम करना चाहिए, जो इस सुंदर से खेल को देखते हैं और हम जैसा बनना चाहते हैं। मैंने जो गुस्सा जाहिर किया, उसके लिए माफी मांगता हूं। यदि संभव हो, तो मैं इस समर्थक को ओल्ड ट्रैफर्ड में फेयर-प्ले और स्पोर्ट्समैनशिप के तहत एक मैच देखने के लिए आमंत्रित करना चाहूंगा।
विज्ञापन

एवरटन के खिलाफ मैच में हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है और वह चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने से छह अंक पीछे है। गूडिसन पार्क में हुए मैच में एंथनी गोर्डन ने आत्मघाती गोल दागा था, जिससे एवरटन को जीत मिली थी। वहीं, यूनाइटेड पर अगले सीजन के चैंपियंस लीग में क्वालिफाई करने से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed