{"_id":"632dd27da727ed2700074694","slug":"wasim-jaffer-trolls-coach-rahul-dravid-over-delayed-india-vs-australia-2nd-t20-match-in-nagpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात
Sat, 24 Sep 2022 12:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:01 AM IST
सार
द्रविड़ की पत्नी विजेता का जन्म नागपुर में हुआ था। विजेता के पिता रिटायरमेंट के बाद परिवार समेत नागपुर में ही बस गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
वसीम जाफर और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 में मैदान गीला होने की वजह से टॉस में करीब दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई। इस दौरान विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के एक हिस्से को ठीक करने में मैदान कर्मचारी लगे रहे। इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने कोच राहुल द्रविड़ को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया।
विज्ञापन
जाफर ने बारिश के कारण हो रही देरी को लेकर द्रविड़ को ट्रोल किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जब आप एक निश्चित उम्र के बाद ससुराल जाते हैं, तो जरूरी नहीं कि चीजें समय पर शुरू हों। इसके साथ ही उन्होंने हंसने का इमोजी बनाया है और #राहुल द्रविड़, #नागपुर और #INDvsAUS लिखा है।
When you go to in law's place after a certain age, things don't necessarily start on time :) #RahulDravid #Nagpur #INDvAUS
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) September 23, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रविड़ की पत्नी विजेता का जन्म नागपुर में हुआ था। विजेता के पिता रिटायरमेंट के बाद परिवार समेत नागपुर में ही बस गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण था। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला था। भारतीय टीम को मोहाली में खेले गए पहले टी20 में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दूसरे टी20 को भारत ने छह विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया। अब 25 सितंबर को हैदराबाद में निर्णायक मैच खेला जाएगा।
पहले टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन और मिडिल ऑर्डर में मैथ्यू वेड की धमाकेदार पारियों से जीत हासिल की।
दूसरा टी20 आठ ओवर का हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। यह सीरीज 2022 टी20 विश्व कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए तैयारी का एक बेहतरीन मौका है।