फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer shares a screenshot from NASA TV to describe India pitches and bowlers

वसीम जाफर ने ढूंढ निकाला मंगल ग्रह पर उतरे NASA के रोवर का भारतीय क्रिकेट कनेक्शन

Fri, 19 Feb 2021 06:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Wasim Jaffer shares a screenshot from NASA TV to describe India pitches and bowlers
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर इन दिनों सोशल मीडिया (ट्विटर) पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहने लगे हैं। दरअसल, जाफर ने शुक्रवार को नासा टीवी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने मंगल ग्रह पर उतरे नासा के रोवर का भारतीय क्रिकेट कनेक्शन ढूंढ निकाला। इस स्क्रीनशॉट के सहारे जाफर ने भारतीय पिच और इस पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाजों की गेंदबाजी के ऊपर प्रकाश डालने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज किसी भी पिच पर गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'यह पिच (सतह) स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल नहीं है। सूखा दिख रहा है। इस पिच पर अश्विन और जडेजा फिट नहीं बैठेंगे। बुमराह, शमी, उमेश, इशांत और सिराज इस पिच पर कहर बरपाएंगे। टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण सभी परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाफर का यह ट्वीट जवाब स्वरूप है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने उन तमाम आलोचकों को जवाब देने की कोशिश की है, जिन्होंने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पिच की आलोचना की थी। किसी ने पिट को 'बीच' कहा था तो किसी ने कहा था कि इस पिच पांच दिन का खेल खेला जाना मुश्किल लगा रहा है। वहीं किसी ने इस पिच को बेहद खराब और घटिया तक कह दिया है। साथ ही यह भी कहा था कि यह पिच टेस्ट खेलने लायक नहीं है। इतना होने के बावजूद भी भारत ने दूसरे टेस्टमें इंग्लैंड को 317 रनों से करारी शिकस्त दी थी। मैच में रोहित शर्मा और आर अश्विन ने शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजों का भी जबरदस्त बोलबाला था। अश्विन और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की थी। 


कोच पद से इस्तीफे के बाद सुर्खियों में जाफर
उत्तराखंड क्रिकेट संघ से मतभेदों के कारण कोच के पद से इस्तीफा देने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने बीते हफ्ते  चयन में दखल और चयनकर्ताओं व संघ के सचिव के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, उन पर सांप्रदायिक होने के आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद जाफर के समर्थन में कई पूर्व व मौजूदा क्रिकेटर आए थे। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच चल रही है, क्योंकि बीते दिनों उत्तराखंड के सीएम ने इस पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed