फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Jaffer says Rohit should try Rishabh pant as opener and demote himself to number four

T20 World Cup: पूर्व क्रिकेटर बोले- धोनी वाला तरीका अपनाएं रोहित, पंत से ओपनिंग कराएं, खुद इस नंबर पर खेलें

Wed, 14 Sep 2022 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

वसीम जाफर ने कहा है कि रोहित को पंत के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जो धोनी ने 2013 में उनके साथ किया था। इसके बाद रोहित शर्मा दुनिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शामिल हो गए। 
 

विज्ञापन
Wasim Jaffer says Rohit should try Rishabh pant as opener and demote himself to number four
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह टीम में अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। इसके अलावा टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी वही हैं, जो एशिया कप में भारत के लिए खेले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल पाए थे और दोनों की टीम में वापसी हुई है। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना है। 
विज्ञापन


विश्व कप की शुरुआत में लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है और वसीम जाफर ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक खास सलाह दी है। जाफर ने कहा है कि रोहित शर्मा को ऋषभ पंत के साथ भी वही व्यवहार करना चाहिए, जैसा महेंद्र सिंह धोनी ने उनके साथ 2013 में किया था। जाफर के अनुसार रोहित को पंत से पारी की शुरुआत करानी चाहिए और उन्हें खुद चौथे नंबर पर खेलना चाहिए। 
विज्ञापन

2013 में ओपनर बने थे रोहित
रोहित शर्मा मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन शुरुआत से रोहित बतौर ओपनर नहीं खेलते थे। ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रोहित मध्यक्रम के बल्लेबाज थे, लेकिन धोनी ने 2013 में उनसे पारी की शुरुआत कराई और इसके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

जाफर ने कहा “मुझे अभी भी लगता है कि ओपनिंग वह जगह है जहां हम टी 20 में पंत का सर्वश्रेष्ठ देख सकते हैं। बशर्ते रोहित चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हों। एमएस ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित पर एक दांव खेला और बाकी इतिहास है। अब रोहित के लिए पंत पर दांव खेलने का समय है। केएल, पंत, विराट, रोहित, सूर्यकुमार मेरे शीर्ष पांच बल्लेबाज होंगे।”



दो मैच में पारी की शुरुआत कर चुके हैं पंत
पंत को टी20 में दो बार सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया गया था। दोनों मैचों में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड में पारी की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। आईपीएल में, उन्होंने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए चार पारियों में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला। उन्होंने 76 गेंदों में 136.8 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed