फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim jaffer nephew arman jaffer scores 473 to break harris shield record

जाफर के भतीजे का कमाल, 473 रन ठोक रचा इतिहास

Fri, 15 Feb 2013 05:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 15 Feb 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
wasim jaffer nephew arman jaffer scores 473 to break harris shield record

भारत में रनों की भूख लगभग हर क्रिकेटर को है। सचिन तेंदुलकर को अभी पहले पहले स्थान पर माना जा सकता है। सचिन के कई उत्तराधिकारी आए और चले गए लेकिन सचिन अभी उस भूख को मिटाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक नाम चर्चा में तब आया जब उसने स्कूली स्तर पर खेलते हुए एक पारी में 473 रन ठोक डाले।

विज्ञापन


वसीम जाफर के भतीजे 15 साल के अरमान जाफर ने अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड में रिकॉर्ड 473 रनों की पारी खेल नया इतिहास रचा है। हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट के इतिहास में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। अरमान जाफर ने बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में रिजवी स्प्रिंगफील्ड से खेलते हुए बेहतरीन 473 रन बनाए।
विज्ञापन


अरमान ने अपनी इस पारी में 369 गेंदों का सामना करते हुए 65 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 473 रन बनाए। अरमान से पहले यह रिकॉर्ड उन्हीं की टीम के खिलाड़ी सरफराज खान के नाम था। सरफराज ने 2009-10 में 439 रन की पारी खेली थी। सरफराज ने 2009-10 में संजीव जाधव के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। सरफराज से पहले जाधव ने 1985-86 में 422 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान जाफर की इस पारी की बदौलत रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल ने पांच विकेट पर 823 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसी मैदान पर 1992-93 में अरमान के चाचा वसीम जाफर ने अंजुमन-ए-इस्लाम की ओर से खेलते हुए मारवाड़ी विद्यालय के खिलाफ इसी प्रतियोगिता में 403 रन बनाए थे। अरमान 500 रनों का आंकड़ा पूरा करने से तीन साल पहले भी महज दो रनों से चूक गए थे। जाइल्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच में अरमान 498 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed