फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wasim akram said pakistan can beat team india in test on spin tracks talked about ind vs nz series

Wasim Akram: 'टेस्ट में हम भी हरा देंगे', टीम इंडिया की हार पर वसीम अकरम ने ली चुटकी, भूल गए बांग्लादेश सीरीज

Mon, 04 Nov 2024 06:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्हें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में कमेंट्री करते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
wasim akram said pakistan can beat team india in test on spin tracks talked about ind vs nz series
वसीम अकरम - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। अब इस बहस में पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने दावा किया कि स्पिन ट्रैक पर पाकिस्तान भी भारत को टेस्ट में हरा सकता है। बता दें कि, रविवार को तीसरा टेस्ट मैच 25 रन से हारने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिला 0-3 से सीरीज गंवा दी। कीवियों ने पहली बार भारत को उनके घर में हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी दिग्गज ने कसा भारत की हार पर तंज
पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्हें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में कमेंट्री करते देखा जा रहा है। मेलबर्न में पहले मैच के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से भारत की करारी शिकस्त पर चर्चा की। वॉन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट सीरीज होनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए अकरम ने कहा- क्रिकेट को पसंद करने वाले दोनों देशों के लिए यह अच्छा होगा। पाकिस्तान के पास अब स्पिनिंग ट्रैक पर भारत को टेस्ट मैचों में हराने का मौका है। उन्हें न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर 0-3 से हराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार भूले अकरम
वसीम अकरम का यह बयान अब चर्चाओं में बना हुआ है। पूर्व गेंदबाज शायद यह भूल गए उनकी टीम को हाल ही में बांग्लादेश के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। मेहमानों ने उन्हें उनके घर में 2-0 से हराया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बौखलाते हुए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया था। रावलपिंडी में खेले गए दोनों मुकाबलों में शान मसूद की टीम को बांग्लादेश ने क्रमश: 10 और छह विकेट से मात दी थी। इस हार के बाद पाकिस्तान की पूरी दुनिया में किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन

बल्लेबाजों ने किया निराश
नए कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया मेहमानों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन भारत का बल्लेबाजी क्रम तीनों ही मुकाबलों में विफल रहा। न्यूजीलैंड भारत को तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली चौथी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को चार बार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और वेस्टइंडीज ने एक बार क्लीन स्वीप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed