{"_id":"6496bc02d4ee2f81eb0a8333","slug":"waseem-jaffer-thrashes-selection-committe-says-just-because-they-didn-t-play-ipl-that-doesn-t-mean-they-shoul-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चुनने में चयनकर्ताओं से हुई बड़ी भूल, वसीम जाफर ने गिनाई तीन गलतियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चुनने में चयनकर्ताओं से हुई बड़ी भूल, वसीम जाफर ने गिनाई तीन गलतियां
Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
सार
जाफर ने अभिमन्यू ईश्वरन और प्रियांक पंचाल के नहीं चुने जाने पर भी सवाल उठाए। दोनों लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे के लिए सरफराज और शमी टीम में नहीं हैं, ऋतुराज को मौका मिला है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। लगभग एक महीने के ब्रेक के बाद टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 भी होने हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम में कई बदलाव किए गए हैं। कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जिसमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर टीम का चयन खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। कई दिग्गजों का मानना है कि चुने गए खिलाड़ियों में से कुछ ही ने टीम में अपना स्थान अर्जित किया है, और कई खिलाड़ी जो सही में टीम में खेलने के हकदार हैं उनके बारे में सोचा भी नहीं गया है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने चयनकर्ताओं के फैसले पर निराशा जताई है और चयन समिति पर सवाल उठाए हैं। जाफर टेस्ट टीम में चार सलामी बल्लेबाजों के चुने जाने से हैरान हैं, उनका मानना है कि सरफराज एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं। जाफर ने अभिमन्यू ईश्वरन और प्रियांक पंचाल के नहीं चुने जाने पर भी सवाल उठाए। दोनों लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी टीम में उनको शामिल नहीं किया गया है।
जाफर ने ट्वीट में चयनकर्ताओं की तीन बड़ी गलतियां बताई हैं
1. आपको चार सलामी बल्लेबाजों की क्या जरुरत है, किसी एक की जगह आप सरफराज को एक अतिरिक्त मध्यक्रम बल्लेबाज के रुप में चुन सकते थे। यह घरेलू क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन का इनाम होता। फिलहाल भारतीय टीम में रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के रूप में चार सलामी बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
2. अभिमन्यू ईश्वरन रणजी में और प्रियांक पंचाल भारत ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, कब से भारतीय टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि वह आईपीएल नहीं खेलते इसका यह मतलब नहीं कि आप उनको नजरअंदाज कर देंगे। उन दोनों से पहले ऋतुराज गायकवाड़ कहां से बीच में आ गए।
3. मैं हैरान हूं की मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है और वो भी एक महीने का लंबा ब्रेक। मुझे लगता है कि वह उस तरह के गेंदबाज हैं, जिन्हें जितना गेंदबाजी कराई जाए वह और फिट होते हैं और फॉर्म में आते हैं।