{"_id":"16378ea2-3f0e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"warne-apologizes-clark-to-joke","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक पर वार्न ने क्लार्क से मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मजाक पर वार्न ने क्लार्क से मांगी माफी
सिडनी/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
लेग स्पिनर शेन वार्न ने इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के जरिए क्रिकेट में वापसी के संकेत देने के बाद मीडिया में मची खलबली को देखते हुए कप्तान माइकल क्लार्क से माफी मांगी है। वार्न ने ट्विटर पर क्लार्क से माफी मांगते हुए लिखा, ‘सॉरी, यदि सुबह से तुम्हारे फोन की घंटी घनघनाने लगी हो। जल्द मुलाकात होगी।’ वार्न ने कहा था कि यदि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनके करीबी दोस्त क्लार्क को उनकी सेवाओं की जरूरत होगी तो वह इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। उनके इस बयान के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया में वार्न की वापसी की अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन