{"_id":"6319b2a2a07bbc56d722ba43","slug":"warm-up-matches-schedule-in-icc-t20-world-cup-2022-india-to-face-australia-and-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल
Thu, 08 Sep 2022 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 03:03 PM IST
सार
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलने से टीम इंडिया की तैयारियां बेहतर होंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले दो अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इनका शेड्यूल जारी हो गया है। आईसीसी ने अभ्यास मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलने से टीम इंडिया की तैयारियां बेहतर होंगी।
आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों के अभ्यास मैचों का शेड्यूल जारी किया है। अक्तूबर के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में पहले राउंड में खेलने वाली टीमें मेलबर्न में अपनी तैयारी शुरू करेंगी। सभी मैच 10 से 13 अक्तूबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल में खेले जाएंगे। वहीं, सुपर 12 में खेलने वाली टीमें 17 और 19 अक्तूबर को अपने अभ्यास मैच खेलेंगी। ये दोनों मैच गाबा और एलन बॉर्डर मैदान में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।

पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज और यूएई के बीच
पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज और यूएई की टीम के बीच 10 अक्तूबर को जंक्शन ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद स्कॉलैंड का सामना नीदरलैंड के साथ होगा और श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के साथ भिड़ेगी। ये तीनों मैच एक ही दिन एक ही मैदान पर होंगे। टूर्नामेंट की मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना एकमात्र अभ्यास मैच 17 अक्तूबर को गाबा के मैदान पर खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा। इसी मैदान पर टीम इंडिया दो दिन बाद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्तूबर को होगी। पहले मैच में श्रीलंका का सामना नामीबिया के साथ होगा। यह मैच गीलॉन्ग के कर्दीनिया पार्क स्टेडियम में होगा।
टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल
16 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेलेगा। पहला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्तूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच दो नवंबर बांग्लादेश के साथ और पांचवा छह नवंबर ग्रुप बी की विनर के साथ।