{"_id":"b2d39526-ca9b-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"warm-up-match-live-india-vs-srilanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली-कार्तिक के शतक से भारत ने श्रीलंका को रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली-कार्तिक के शतक से भारत ने श्रीलंका को रौंदा
बर्मिंघम
Updated Sun, 02 Jun 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की खुमारी को दूर भगाते हुए भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
हालांकि इस मैच में भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे लेकिन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों के पुख्ता सबूत दिए। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
श्रीलंका ने ओपनर कौशल परेरा (82) और तिलकरत्ने दिलशान (84) के शानदार अर्थशतकों के साथ निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया।
जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के शतकों से लक्ष्य छह गेंद शेष रहते पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
ओपनर शिखर धवन (01), मुरली विजय (18) और रोहित शर्मा (05) उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। रैना भी 34 रन बनाकर आउट हो गए।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
110 रन पर चार विकेट गिरने के बाद कोहली ने पांचवें विकेट के लिए दिनेश कार्तिक के साथ 186 रन की साझेदारी की। कोहली ने 120 गेंद में 11 चौकों और तीन छक्कों के साथ 144 रन की धुआंधार पारी खेली।
कार्तिक ने 81 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों के साथ तेजी से 106 रन बनाए और नाबाद लौटे।
आईपीएल का छठा संस्करण 26 मई को ही समाप्त हुआ है और उसकी थकान अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड दौरे पर आना पड़ा है।
आईपीएल में भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी खेले थे इसलिए उन्हें अब खुद को तुरंत इस टूर्नामेंट के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि कप्तान धोनी रवाना होने से पहले कह चुके हैं कि उनकी टीम टूर्नामेंट के लिए बिल्कुल तैयार है।
भारतीय टीम के सामने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा वन-डे प्रारूप के नए नियम बड़ी चुनौती होंगे जिसके अनुसार खिलाड़ियों को कम समय में तेजी से सामंजस्य बिठाने के लिए प्रयास करना होगा।