{"_id":"5701f0e94f1c1b6e2bc8122d","slug":"waqar-younis-don-t-want-to-quit-as-villain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकार ने कहा, विलेन बनकर पाक टीम से नहीं हटना चाहता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वकार ने कहा, विलेन बनकर पाक टीम से नहीं हटना चाहता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनुस ने टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह विलेन बनकर नहीं हटना चाहते।
विज्ञापन
वकार ने कहा कि मुझे विलेन बनाकर पेश किया जा रहा है। यदि बोर्ड मुझे हटाना चाहता है तो पहले मुझे लिखित में दे। मैं कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहता लेकिन मैं इस तरह विदा नहीं होना चाहता।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम ने टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप में भी खराब प्रदर्शन किया था। वकार ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में गिरावट को रोकने के लिए वह जो कर सकते थे, उन्होंने अपने तौर पर पूरे प्रयास किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने कोच बनने के लिए कोई आग्रह तो नहीं किया था। नजम सेठी ने मेरा इंटरव्यू लिया था और मैंने अपनी संपूर्ण योजना उन्हें सौंपी थी जिसके बाद पाकिस्तान बोर्ड ने मुझे दायित्व दिया था।