{"_id":"5e4184888ebc3ee6023603ff","slug":"waqar-hasan-member-of-pakistans-first-test-tour-to-india-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान टेस्ट टीम के सदस्य रहे वकार हसन का 87 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान टेस्ट टीम के सदस्य रहे वकार हसन का 87 साल की उम्र में निधन
Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
वकार हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारतीय दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे वकार हसन का सोमवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। हसन 1952 में भारत दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के आखिरी जीवित बचे खिलाड़ी थे। वह 1954 में इंग्लैंड और 1955-56 में वेस्टइंडीज के दौरे पर भी गए थे।
विज्ञापन
वह इन दौरों पर जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1959 में संन्यास की घोषणा करने से पहले 21 टेस्ट में 1071 रन बनाए थे। हसन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मुख्य चयनकर्ता और प्रबंधक के रूप में भी काम किया।
विज्ञापन
उनका जन्म 12 सितंबर 1932 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 1952 के भारत दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी थी। उन्होंने लाहौर में 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 189 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोल्ड (पीसीबी) ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन